तोपचांची प्रखंड कार्यालय में “हल्ला बोल, पोल खोल” के दौरान दीप नारायण सिंह गरजे, कहा कोई अगर हमारे रोटी छीन ले तो हमारा धर्म है कि उसके गले में उंगली डाल कर उसे बाहर निकाल लें

 

धनबाद/तोपचांची: 20/ 07/2024 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही लुट – खसोट के विरुद्ध जदयू पार्टी और यूथ फोर्स के बैनर तले आयोजित “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम तोपचांची प्रखंड कार्यालय में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। इस दौरान हजारों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हो कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना रोष प्रदर्शन किया। सभी लोग तोपचांची हटिया मैदान से जुलूस के शक्ल में भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में लुट के विरुद्ध नारा लगाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि जदयू पार्टी द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज तोपचांची प्रखंड कार्यालय में “हल्ला-बोल,पोल-खोल” कार्यक्रम हो रहा है। आज तोपचांची प्रखंड में लुट – खसोट मचा हुआ है। ये सब स्थानीय विधायक के मिलीभगत से हो रही है। गरीब परेशान हैं।अबूआ आवास, दाखिल – खारिज, पेंशन,आय, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए जरुरतमंद लोगों को परेशानी हो रही है। जनता पस्त है और यहां के विधायक मस्त है। जदयू भ्रष्टाचार और परिवारवाद विरोधी पार्टी है। जनता को अधिकार मिले, इसके लिए जदयू पार्टी और यूथ फोर्स संगठन संघर्ष कर रही है। श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से गांव,गरीब, शोषित,पीड़ीत, छात्र , नौजवान, मजदूर, किसान भाइयों का काम करें, और जरुरतमंद लोगों के काम में कोई अगर-मगर कर लोगों को टरकाने का प्रयास नहीं करें, अन्यथा भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। श्री सिंह ने आगे कहा कि अगर कोई हमारे रोटी को छिनता है, तो उसके गले में उंगली डाल कर अपने अधिकार को लेने का काम करेंगे। जदयू पार्टी जनता के कामों का पाई-पाई की हिसाब लेगी। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने 36 सूत्री मांगपत्र सौंपा और मांगपत्र पर तत्काल अमल करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय और संचालन सुरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिन्टू कुमार सिंह, जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह,जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, जदयू नेता सह तोपचांची प्रखंड दक्षिणी भाग के प्रखंड अध्यक्ष फुलचंद दास, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान , नुनु मनी सिंह, जदयू नेता संजय दे, जदयू तोपचांची प्रखंड अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मिट्ठू रजवार, बिनोद सिंह, देवनारायण महतो, महेंद्र दास, विनय सिंह, सुजीत ठाकुर, अहमद रजा, गजेन्द्र ठाकुर, भागीरथ सिंह, तारा बाबू, पंकज सिंह, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह, बादल मंडल, संजय पांडे, सुखदेव दास , महेंद्र मोहली , प्रदीप केवट , संजय गोप , अनिता देवी , मालती देवी , सुनीता देवी , उषा देवी तारा बाबू ,भगीरथ सिंह आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts