नव वर्ष हार्दिक शुभकामनाएं 

पुराने साल में हमने जो भी किया, सीखा, सफल या असफल हुए उससे सीख लेकर, एक नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ना चाहिए। जिस प्रकार हम पुराने साल के समाप्त होने पर दुखी नहीं होते बल्‍कि नए साल का स्वागत बड़े उत्साह और खुशी के साथ करते हैं, उसी तरह जीवन में भी बीते हुए समय को लेकर हमें दुखी नहीं होना चाहिए।

 

भारत में एक नहीं पांच बार मनाया जाता है न्यू ईयर, जानें कब और क्यों मनाया जाता है इन्हें

नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इस दिन लोग नए साल के स्वागत के लिए अपने परिजनों के साथ मिलकर पार्टी करते हैं और खुशियां मनाते हैं। यह दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कुल पांच बार न्यू ईयर मनाया जाता है। जानें भारत कौन-से पांच नववर्ष मनाए जाते हैं।

भारत और नववर्ष के अनेक रंग

नववर्ष सभी धर्म संप्रदाय के लोग भले ही अलग अलग समय में मनाते हों लेकिन उसका उत्सव पूरा देश एक साथ मिलकर मनाता है। ऐसे में आइए आज हम जानते हैं कि कब किस धर्म संप्रदाय के लोग नवबर्ष मनाते हैं-

 

हिंदू नववर्ष

चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही असल हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे की मान्यता है कि देव युग में ब्रह्मा जी ने इसी दिन से सृष्टि की रचना शुरू की थी । इसीलिए इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस दिन से ही विक्रम संवत की भी शुरुआत हुई थी।

ईसाई नववर्ष

सबसे पहले रोमन शासक जुलियस सीजर ने एक जनवरी को नववर्ष के रूप में मनाया था। लेकिन बाद में पोप ग्रेगरी ने इसमें भी कुछ संशोधन करते हुए अपने धर्म गुरु, जो कि उस समय के सबसे अच्छे धर्म गुरु थे, से मंत्रणा कर लीप ईयर को जोड़ते हुए नए ग्रेगोरियन कैलेंडर को बनाया। इसमें भी एक जनवरी को ही नववर्ष मनाया गया। तब से लेकर अब तक इसी ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार पूरे विश्व में एक जनवरी को नववर्ष मनाया जाता है।

पारसी नववर्ष

पारसी लोग नवरोज के रूप में 19 अगस्त को नववर्ष मनाते हैं। माना जाता है कि 3000 वर्ष पूर्व इसे सबसे पहले शाह जमशेदजी ने मनाया था।

पंजाबी नववर्ष

सिख नानकशाही कैलेंडर के अनुसार वैशाखी के दिन से सिख धर्म के लोग अपना नववर्ष मनातें है।

जैन धर्म नववर्ष

दीपावली के अगले दिन से जैन समाज के लोग नववर्ष मनाते हैं। इसे वीर निर्वाण सम्वत भी कहा जाता है।

 

आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नए साल का हर दिन सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद हो और उनके सबसे अच्छे आशीर्वादों की वर्षा हो। -आपको अपने प्रियजनों के साथ और ईश्वर के आशीर्वाद और प्रेम के साथ एक सुंदर और हर्षित नव वर्ष की शुभकामनाएं। आपके आसपास खुशी और सकारात्मकता हो।

 

आई हैं बहारे, नाचे हम और तुम
पास आये खुशियाँ और दूर जाए ग़म
चारो तरफ नव बरस की खुशियाँ हैं छाई
नव वर्ष 2024 की बहुत बहुत बधाई..!!!

 

आपकी आँखों में सजे है जो भी सपने,
और दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं!
यह नया वर्ष उन्हें सच कर जाए;
आप के लिए यही है हमारी शुभकामनायें!

 

फूल खिलेंगे गुलशन में खूबसूरती नज़र आएगी,

बीते साल की खट्टी मीठी यादें संग रह जाएगी,

आओ मिलकर जशन मनाएं नए साल का हँसी ख़ुशी से,

 

 

कुछ हार गया , कुछ जीत गया

भागा दौड़ी की जिंदगी में

यह साल भी बीत गया।

 

 

बीत गया जो साल भूल जाएँ,
इस नए साल को गले लगाएँ,
करते हैं हम दुआ रब से सर झुका के,
इस साल के सारे सपने पूरे हों आपके।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं…!!

 

 

 

मुबारक हो तुम्हे नववर्ष का महिना !
चमको तुम जैसे फागुन का महिना !!
पतझर न आये तेरी जिन्दगी में !
यही हैं दोस्त अपनी तम्मना !!

 

 

 

मैं दुआ करता हु कि,
आपका संडे मिठास भरा हो,
मंडे सफलता भरा हो Tuesday ख्वाहिश पूरी हो,
Wednesday नए उत्साह वाला हो,
Thursday नए दोस्तों के साथ हो,
Friday सब्र भरा हो,
Saturday हर परेशानी से छुटकारा वाला हो। 

 

Jharkhand Tv टीम को नया साल की बहुत बहुत शुभकामनाएं, आप और आपका परिवार इस नये साल में कामयाबी के शिखर तक पहुंचे। आप खुश, सुखी और निरोग रहें यही कामना करता हूं।

 

Related posts