चैनपुर प्रखंड के महुगांवा में विहंगम योग का विशेष सत्संग गोष्ठी एवं एकल कुंडीय हवन यज्ञ संपन्न हुआ

मेदिनीनगर: वैशाख पूर्णिमा एवं शादी के सालगिरह पर रामाशंकर चौरसिया ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सदगुरुदेव की पूजा अर्चना के बाद हवन यज्ञ शुरू हुआ। आश्रम के विद्यार्थी प्रदीप कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने हवन यज्ञ की महिमा एवं इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। यजमान के रूप में रामाशंकर चौरसिया, पत्नी क्रांति देवी, देवंती देवी,  पुत्र सिद्धार्थ चौरसिया सक्रिय थे। विशेष सत्संग गोष्ठी में प्रचारक जनेश्वर सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने विहंगम योग के सिद्धांत दर्शन, सदगुरु की महिमा सहित अन्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विहंगम योग चेतन मार्ग है,इसके माध्यम से चेतन आत्मा एवं परमात्मा का साक्षात्कार होता है। सदगुरु शरण में रहकर विहंगम योग की विधिवत साधना करने से ही मानव जीवन का कल्याण होता है।इसकी आध्यात्म पिपासुओं को चाहिए कि सदगुरु शरणागत होकर ब्रह्मविद्या विहंगम योग की विधिवत साधना,सत्संग एवं सदगुरु की सेवा श्रद्धा और भक्ति भाव से करें। भेदिक भजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया था। हवन के बाद आयोजित भंडारा में भक्तजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर दशरथ पासवान,मनोज ठाकुर,राजेश प्रसाद,रामेश्वर सिंह, देवराज शर्मा, रघुनाथ प्रसाद, सुदर्शन प्रसाद, बिरेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, संगीता सिंह, कौशल्या देवी, उर्मिला देवी सहित बरांव, पथरा, तलेया बभंडी, गरदा, लादी, करसो सहित कई गांव से विहंगम योग के अनुयायी एवं श्रद्धालु काफी संख्या में शामिल थे।

Related posts