स्वास्थ्य मंत्री ने पत्नी के साथ भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

जमशेदपुर : सोनारी स्थित दोमुहानी घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ रविवार की संध्या भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। साथ ही उन्होंने छठी मईया से देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान उन्होंने घाट पर घूम घूम कर लोगों को पूजा की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related posts