एक माह के अंदर मानगो फ्लाईओवर का भी होगा शिलान्यास – बन्ना गुप्ता

– 6 करोड़ 21 लाख की लागत से 129 योजनाओं का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

– मानगो नगर निगम की 82 और जमशेदपुर अक्षेस विभाग की 47 योजनाएं हैं शामिल

जमशेदपुर : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता ने रविवार कदमा बाजार स्थित कार्यालय में 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार 120 रुपए की राशि से पूर्ण होने वाले 129 योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। जिसके तहत मानगो नगर निगम की 82 और जमशेदपुर अक्षेस विभाग की 47 योजनाएं भी शामिल हैं। इन योजनाओं में स्ट्रीट व फ्लड लाइट, पेबर्स ब्लॉक, सड़क, नाली, कल्वट, मंदिर चारदीवारी निर्माण शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगे भी कई योजनाओं को वें धरातल पर उतारेंगे। साथ ही शहर मे फ्लाईओवर निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ राजनेताओं ने फ्लाईओवर निर्माण को लेकर टीका टिप्पणी भी की है। जिसे उन्होंने हास्यास्पद बताया है। जबकि उन्होंने एक माह के अंदर ही फ्लाईओवर निर्माण के लिए शिल्यान्यास करने की बात भी कही। जिसके बाद जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण होगा और जिससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति भी मिलेगी। मौके पर कांग्रेसी नेता बबन शुक्ला, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, संजय तिवारी, दिनेश पोद्दार, निमाई अग्रवाल, अमित प्रसाद, रवि दुबे, जितेंद्र सिंह, राकेश जयसवाल, बिशु दा, राजेश गोराई, राजेश रजक, अगस्टिन विल्सन, राजू दास, राजेंद्र, जेपी साहु, मनोज भगत, जमशेदपुर अक्षेस विभाग के अभियंता जियाउल हक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts