जमशेदपुर : सोनारी पीएनबी कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप में सोमवार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने महानवमी के अवसर पर माता रूपी कन्याओं को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कन्याओं की पूजा करने के बाद कहा कि इस शुभ महानवमी के दिन छोटी देवियों के पवित्र चरणों से आशीर्वाद लिया और जिसने मेरे दिल को खुशीयों से भर दिया। बेटियां सुख, समृद्धि और प्रगति का आधार हैं। उनकी पूजा सर्वोत्तम पूजा है। इसी से संसार आगे बढ़ेगा। उनका सम्मान करें, उनकी सेवा करें, यही मां अम्बे की सच्ची पूजा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने महानवमी पर कन्या पूजा कर लिया आशीर्वाद
