सावन की पहली सोमवारी पर मंत्री ने पत्नी संग लिया भगवान शिव का आशीर्वाद 

 

जमशेदपुर : कदमा स्थित रंकिनी मंदिर में सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जल अर्पित कर राज्यवासियों के लिए खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा कराई। जहां मंत्री ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना पवित्र होता है। भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ के नाम का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही भोले शंकर की पूजा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है।

Related posts