इनर व्हील क्लब ने अनाथालय निर्माण कार्य में किया सहयोग

 

जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट की अध्यक्ष प्रीति गोयल ने क्लब के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोलमुरी स्लम एरिया के एक अनाथालय में निर्माण कार्य की आवश्यकता को देखते हुए 20 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उक्त जानकारी एडिटर संगीता मित्तल ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह योगदान उन्हें अपना काम सफलतापूर्वक पूरा करने और बच्चों के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद करेगा।

Related posts