रौनियार वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में खुब उड़े गुलाल

टंडवा: रौनियार धर्मशाला में होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व इकाई अध्यक्ष विराज साहु उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता एवं संचालन सचिव सरोज प्रसाद गुप्ता ने किया। बैठक में महिला इकाई का नए सिरे से गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रंजू देवी, सचिव पम्मी देवी ,कोषाध्यक्ष प्रभा गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमिला गुप्ता ,उप सचिव अनीता देवी, काजल देवी बनायी गयीं। बाद मे होली मिलन समारोह में आए हुए सभी महिलाओं को नवनियुक्त अध्यक्ष रंजू देवी के द्वारा सभी को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया गया। और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी गयी। इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सचिव सरोज प्रसाद गुप्ता पूर्व सचिव उदय गुप्ता पिंटू कुमार, दीपक गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता ,वीरेंद्र गुप्ता , रमेश गुप्ता, अजय गुप्ता ,संतोष गुप्ता, मिथलेश कुमार, बाबूगुप्ता,अनिल गुप्ता, भोला गुप्ता ,मुकेश गुप्ता, पिंटू गुप्ता गार्जियन में बुधन साव, जुगल साव, जगदीश साव, महिलाओं में प्रीति, बंटी, राधिका, सरिता, काजल, प्रभा, रिंकी, पूजा, गीता देवी शामिल थी।

Related posts