बिजखामसंघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने मां दमयंती हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया 

 

धनबाद: तोपचांची स्थित रंगरीटांड़ माँ दमयंती क्लिनिक में निशुल्क नि: संतानता निवारण जागरूकता अभियान एवं अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए।श्री सिंह का स्वागत हॉस्पिटल के ऑनर अबुल खैर ने बुके देकर किया एवं श्री सिंह ने हॉस्पिटल का उद्घाटन फीता काटकर किया और अस्पताल के ऑनर और उनके सभी मेंबर को शुभकामनाएं और बधाई दी।दूसरी ओर झामुमो के पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार जी ने धैया गोकुल बंग्लो में कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।श्री सिंह ने सरदार को जीत की बधाई दी।मौके पर राज आनंद सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।झरिया स्थित श्री श्याम मंदिर में मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित अखंड ज्योति सम्मेलन में मुख्य रूप से उपस्थित हुए कांग्रेस नेता सह बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह।श्री सिंह का स्वागत कमेटी के सदस्यों ने अंग वस्त्र भेंट कर किया।श्री सिंह ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की और समस्त कोयलांचल वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Related posts