लातेहार जिले के मणिका के निवासी पति पत्नी मेदनीनगर शहर में कबाड़ा चुनकर करते हैं अपने चार बच्चो की परवरिश

मेदिनीनगर : लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम जुंगरू निवाशी अत्यंत गरीब व्यक्ति राजेंद्र उरांव और उनकी पत्नी सुनीता देवी कबाड़ा चुन कर इन दोनो अपना और अपने चार बच्चों का गुजर बसर कर रहे है।रविवार की रात करीब 8 बजे दोनो पति पत्नी कबाड़ा चुनते हुवे मिले।

उनसे झारखंड टीवी लोकतंत्र भारत पोर्टल के रिपोर्टर उपेंद्र कुमार ने कबाड़ा चुनने का रीजन पूछा गया तो राजेंद्र उरांव ने बताया कि वह 10 वर्षों से मेदिनीनगर शहर में किराए के मकान में रहकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। राजेंद्र ने बताया कि पहले वह रिक्शा चलाने का काम करता था। परंतु रिक्शा चलाने के दौरान उसके साथ कुछ ऐसी घटना हुई।जिसमें उसका हाथ फ्रैक्चर कर गया। और वह रिक्शा चलाने से असमर्थ हो गया। उसी समय से दोनों पति-पत्नी कबाड़ा चुनकर अपना जीवन बसर कर रहे हैं।

उनके कबाड़ा चुनने की वजह से मेदिनीनगर शहर भी साफ और स्वच्छ रह रहा है। दोनों पति-पत्नी ने मायूस होकर बोले कि यदि हम गरीबों के लिए सरकार कोई रोजगार दे दे तो हम दोनों काम करके अपने बच्चों का परवरिश कर सकें।

Related posts