झारखंड ही नहीं पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता 

जमशेदपुर : मानगो बावन गोड़ा चौक से लेकर चेपापुल एवं मानगो गोलचक्कर से डिमना रोड तक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती के समर्थन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर वोट देने की अपील की। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती एवं मंत्री बन्ना गुप्ता का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत भी किया। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हमें एक बड़ा निर्णय लेने की जरूरत है। इंडिया गठबंधन की लहर देश भर में हैं। भाजपा का चेहरा मुरझाया हुआ है, 2014 में महंगाई के नाम पर भाजपा ने चुनाव लड़ा और गैस सिलेंडर दिखाकर हल्ला किया। डीजल और पेट्रोल पर राजनीति की सत्ता में आने के बाद भाजपा महंगाई को भूल गई। किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिली। भाजपा का सब वादा जुमला साबित हुआ। ये 2024 आपके सफल निर्णय का समय है। राज्य सरकार ने किसान और जनता के हित में कई काम किया। हमारी सरकार ने सभी को पेंशन दिया। मोदी सरकार में गैस के दाम को चार सौ से बारह सौ रुपए कर दिया गया। मगर इस बार राज्य और देश की जनता इंडिया गठबंधन को वोट देकर भाजपा को जबाब देगी। इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव में लहर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि झूठे केस में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है। मैं वृहद, उन्नत एवं समृद्ध जमशेदपुर की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रयत्नशील हुं। इसी क्रम में कोल्हान का सबसे बड़ा अस्पताल एमजीएम का निर्माण, मानगो को जाम मुक्त बनाने के लिए फ्लाई ओवर का निर्माण, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बस पड़ाव का निर्माण, यातायात को नियंत्रित करने के लिए सभी सड़कों का चौड़ीकरण, पुल-पुलियों का निर्माण, सर्वजन पेंशन योजनाओं को प्रत्येक घरों में पहुंचाने जैसे जनहित के कार्य निर्बाध जारी है। उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र वासियों से विकास के लिए समीर मोहंती को तीर कमान छाप पर वोट देकर भारी मतों से जीताने का आह्वान भी किया।

Related posts