इंडिया गठबंधन के नेता जसवंत सिंह से मिले 

चुनाव को लेकर तैयार किया गया प्लान

संजय सागर

बड़कागांव : इंडिया गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी जे पी पटेल जीत सुनिश्चित करने को लेकर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा से मिलकर झामुमो केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग मुख्य संयोजक संजीव कुमार बेदिया प्लान तैयार किया. यशवंत सिन्हा ने कहा इडिया गठबंधन के प्रत्याशी जेपी पटेल चुनाव निश्चित तौर पर जीत रहे हैं. इसमें किसी प्रकार का कोई शक नहीं है. वहीं पर विचार विमर्श के दौरान संजीव बेदिया ने कहा हमारे तरफ से जितना भी प्रयास है. हम पूरा कर रहे हैं . हमको विश्वास है कि इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के खाते में निश्चित होगा . मौके पर झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, पूर्व जिला सचिव नीलकंठ महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, नयूम राही, झामुमो नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुइयां, पीयूष बेदिया, सफीउल्लाह अंसारी, राकेश मिश्रा, प्रखंड सचिव सरोज मेहता गुलाब राम, बाबर कुरैशी, विनोद यादव इत्यादि लोग उपस्थित हैं.

Related posts