राज्य में 11 से 12 सीटों पर जीत का परचम लहराने में सफल होगा इंडिया गठबंधन- इमरान

ऐतिहासिक जीत के साथ विनोद सिंह बनेंगे कोडरमा का अगला सांसद

 

गिरिडीह:- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, पुर्व जिला परिषद सदस्य गावां एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान अंसारी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन की स्थिति देश और प्रदेश में काफी मजबूत है। कहा कि केंद्र में इस बार सत्ता परिवर्तन होगा और राज्य में इंडिया गठबंधन कम-से-कम 11 से 12 सीटों पर सफलता का परचम लहराएगा। कोडरमा सीट के बारे में उन्होंने कहा कि यहां पर पुर्व सांसद का कार्यकाल विकास के मामले में पूरी तरह से विफल रहा जिसके कारण क्षेत्र में बदलाव की लहर देखी जा रही है। कहा क्षेत्र में बिजली की स्थिति बेहद खस्ताहाल है। उच्च शिक्षा का कोई संस्थान नहीं है।‌ विवशता में लोगों को उच्च शिक्षा हेतु अपने बच्चों को बाहर भेजना पड़ता है। सड़कें जर्जर हैं। विकास के नाम पर केवल देश के प्रधानमंत्री का महिमा मंडन किया गया है। काॅमरेड विनोद सिंह एक मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार हैं और जनता की पहली पसंद भी हैं। कहा कि ऐतिहासिक जीत के साथ विनोद सिंह कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अगला सांसद बनेंगे।

Related posts