अज्ञात अपराधियों ने युवक को पीट कर किया घायल स्थिति गंभीर

मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे पंचायत नौआधोड़ गांव निवाशी कवलधारी यादव के पुत्र अवधेश यादव उम्र 35 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल अवधेश यादव ने बताया कि बीती रात करीब 9:00 बजे वह बाइक पर सवार होकर पोखराहा कुछ सामान लेने जा रहा था। इस बीच रास्ते में पोखराहा गांव के पास चार पांच की संख्या में अपराधी उसे घेर कर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी अवधेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके बाद रविवार की सुबह परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सतबरवा थाना की पुलिस घटना में शामिल तीन अपराधियों को पड़कर उन्हें पूछताछ के लिए थाना ले गई है। वहीं घायल व्यक्ति ने बताया कि इस घटना में उसका भतीजा का हाथ है।

Related posts