आपसी विवाद में दो भाइयों के बीच हुए मारपीट में एक भाई घायल

 

मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए मारपीट में एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में घायल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर किसी बात को लेकर उसे अपने बड़े भाई विपिन बिहारी सिंह से बहस हो गई।बहस इतना बढ़ गया कि विपिन बिहारी सिंह और उसका बेटा बिट्टू सिंह लाठी डंडे से पीट कर मुकेश सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मुकेश सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना के बाद घायल के अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखने में घायल का इलाज करवा रहा है।

Related posts

Leave a Comment