पुत्र ने पिता को लाठी डंडे से पीट कर किया घायल

 

मेदिनीनगर: सदर थाना क्षेत्र के सिंगार गांव निवासी उमेश राम को उसके पुत्र अभिमन्यु कुमार ने रविवार की रात लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।इस घटना के बारे में घायल उमेश राम ने बताया कि रविवार की शाम वह अपना बेटा अभिमन्यु कुमार को पढ़ाई करने के लिए कहा। इसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के दौरान अभिमन्यु अपने पिता उमेश राम को लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया।

Related posts