इनर व्हील क्लब जेस्ट ने चेशायर होम को दी 30 चादर

 

जमशेदपुर: इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट द्वारा सुंदरनगर स्थित चेशायर होम में रहने वाले विशेष लड़कियों और महिलाओं के लिए उनकी जरुरत के अनुसार 30 चादरें और तकिया कवर दिया। साथ ही उनके साथ कुछ समय भी बिताया। जिसके बाद शाम का नाश्ता सभी को कराया। यह कार्यक्रम प्रीति गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी एडिटर अनु मित्तल ने दी। इस कार्य में निशा गाड़िया एवं मंजु माहेश्वरी समेत अन्य का सहयोग भी रहा। इस दौरान जेस्ट की महिलाओं ने बताया कि इन विशेष बच्चों के जीवन में थोड़ी खुशी और प्यार लाने का प्रयास करना हमारे लिए सम्मान की बात है।

Related posts