दर्जनों महिलाओं ने थामा जनशक्त‍ि दल का दामन, संगठन के सुप्रीमो पर जताया भरोसा 

समस्याओं से पीडि़त बाघमारा की महिलाओं के आएंगे अच्‍छे दिन:सुरज महतो

धनबाद: कतरास बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न पंचायतों से आए दर्जनों महिलाओं ने जनशक्त‍ि दल की सदस्यता ग्रहण की। कांको स्थ‍ित प्रधान कार्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में संगठन के सुप्रीमो सुरज महतो ने अगंतुक नए महिला सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। संगठन में शामिल होने वाले महिलाओं ने कहा कि वे लोग श्री महतो के विचाारों से काफी प्रभावित हैं तथा संगठन के सारे उदेश्‍य सामाजिक कल्याण से जुडे हुए हैं, इस लिए वे लोग जन शक्त‍ि दल में शामिल होने का निर्णय लिया। मौके पर श्री महतो ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों की आस्था और भरोसे को कभी टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि पूरे बाघमारा में समस्याओं का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर हो रहा है। विधानसभा चुनाव में उन्हें सफलता मिली तो वे बेरोजगारी समेत महिलाओं से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

Related posts