झारखंड सशास्त्र पुलिस- 09 मैदान में पारण-परेड समारोह -2024 का आयोजन

साहेबगंज: आज शहर के सटे पहाड़ की तलहटी में झारखंड सशस्त्र पुलिस 9 के परेड ग्राउंड में 501 प्रशिक्षु जवानों का पारण परेड का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, झारखंड श्री अजय कुमार सिंह, अतिरिक्त महानिदेशक, श्रीमती सुमन गुप्ता, उपायुक्त साहेबगंज श्री हेमंत सती एवं जैप 9 के कमांडेंट कुमार गौरव सहित कई अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया।

झारखंड सशस्त्र पुलिस 09, साहेबगंज मैदान में पारण परेड में पुरुष बल 377 एवं महिला बल 111 कुल प्रशिक्षण 488 ने भाग लिया।

तृतीय सत्र आरक्षित बुनियादी परीक्षण के प्रशिक्षुओं को उनके कार्य कर्तव्य एवं िष्ठा को निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। वाह्रय विषय के अंतर्गत शारीरिक क्षमता परीक्षा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया।

वाह्रय विषय के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रशिक्षु आरक्षी, पंचम भगत प्रथम स्थान, रोहित कुमार रंजन द्वितीय स्थान , मनीष सिंह तृतीय स्थान को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंक विषय परीक्षा, आशीष कुमार, अनु कुमारी, कुमार जैन, उज्जवल कुमार पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

लक्ष्य भेदन परीक्षा में रोहित कुमार रंजन, राहुल कुमार झा द्वितीय स्थान, मनीष सिंह ,पंचम भगत को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु उज्जवल कुमार एवं प्लेट कमांडर स्वर्ण संदीप टोप्पो को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया एवं प्रशिक्षु बलों को शपथ दिलाई।

210 दिनों तक जवानों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमे जंगल, पहाड़ धूप- छांव, आंधी- बारिश में कार्य करने , विभिन्न प्रकार के हथियार चलाने के साथ-साथ अनुशासन शिष्टाचार का भी प्रशिक्षण दिया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, गोड्डा नाथू सिंह मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी, साहेबगंज रवि जैन, वन प्रमंडल पदाधिकारी, साहेबगंज मनीष तिवारी अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts