अपने अधिकार को पाने के लिए  “हल्ला बोल, पोल खोल” आंदोलन में शामिल हो – दीप नारायण सिंह 

 

धनबाद: तोपचांची,13/07/2024 को बांस पहाड़ में जदयू पार्टी की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से तोपचांची प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही लुट – खसौट के विरुद्ध दिनांक – 20 जुलाई को जदयू पार्टी द्वारा आयोजित “हल्ला बोल, पोल खोल” आंदोलन को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में तोपचांची चलने का निर्माण लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि यह आंदोलन गांव – गरीब, मजदूर – किसान, छात्र – नौजवानों का आंदोलन है। आज भ्रष्टाचार के कारण लोगों को अपना अधिकार नहीं मिल पा रहा है। जदयू भ्रष्टाचार और परिवार वाद लगातार संघर्ष कर रही है। बैठक का संचालन पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार दास ने किया। इस अवसर पर दिनु राय,सरीता देवी,गोउर राय, उमेश चन्द्र राय,राजु राय, माला देवी, आनंद राय, गणेश राय,मिना देवी,प्रिंस कुमार,महेंद्र दास, सुभाष सिंह,आदि उपस्थित हुए।

Related posts