दीप नारायण सिंह पर आस्था व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में युवा और महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ली

 

 

गोमो: श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह एवं जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो उपस्थित हुए। सभी ने जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो तथा प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह पर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू का दामन थामा। सदस्यता ग्रहण करने वालों में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विक्की भुईयां, सुरज भुईयां, संतोष भुईयां, संदीप भुईयां, सौरभ भुईयां, मनिषा देवी, बबनी देवी, लीला देवी, मिनती देवी, चपला देवी,रिंकी देवी, पूर्णिमा देवी, यशोदा देवी, प्रियंका देवी, रेखा देवी, रुकवा देवी, माला देवी, राखी देवी, आदि हैं। इस अवसर पर सहदेव प्रसाद सिंह एवं दीपक कुमार महतो ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में टुंडी विधानसभा क्षेत्र के युवा एवं महिलाएं जदयू पार्टी से जुड़ रही है। जदयू पार्टी गांव – गरीब, मजदूर – किसान की पार्टी है। आने वाले समय में जदयू पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में दिखाई देगी। टुंडी विधानसभा क्षेत्र में 22 सितंबर को विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में जनसंपर्क कर टोला प्रमुख की उपस्थिति कार्यक्रम में सुनिश्चित हो। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष सिमा देवी, जदयू नेता तारा बाबू, अभिषेक दसौंधी, बिट्टू मंडल, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment