झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी शुरू

Md Mumtaz

पहले दिन खलारी रेलवे स्टेशन पर आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

खलारी: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी के दौरान शनिवार को पहले दिन मोर्चा के सदस्यों ने किशोर खंडित के नेतृत्व में खलारी रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के लोगों ने अपने हाथों में झंडा लेकर अपनी मांगो के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे किशोर खण्डित ने कहा कि झारखण्ड राज्य को अलग हासिल करने वाले आंदोलनकारियों को सरकार उचित मान-सम्मान देने के साथ उन्हे पेंशन सहित मुलभूत सुविधाओं को प्रदान करे। कहा कि सरकार यह वैधता भी खत्म करे कि जो झारखंड आंदोलनकारी जेल गए है वहीं झारखंड आंदोलनकारी होंगे। उन्होने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नही लेती तब तक झारखंड आंदोलनकारियों का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालो में तेजू उरांव, मोहन कश्यप, महेंद्र लोहरा, हरि लोहरा, आबिद अंसारी, सिकंदर राम, प्रभु उरांव, भूटन गंझू, संतोष राम, चंद्रकांत उरांव, बालकिशन लोहरा, शाहिद अंसारी, मणि उरांव, बुद्धदेव भगत, वासुदेव लोहरा, सोमरा गंझू, छोटन लोहरा इत्यादि शामिल थे।

 

Related posts