मुख्यमंत्री कार्यालय के माली की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत

रांची : मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान विशाल उरांव के रूप में हुई है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में माली का काम करता था। वह मूल रूप से सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चुनाभट्टा का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार विशाल 25 सदस्यीय टीम के साथ ओडिसा के पुरी बीच पर घूमने गया था। स्वर्गद्वार के पास समुद्र में सभी लोग नहा रहे थे। इसी दौरान विशाल के दो दोस्त पानी में डूबने लगे। उनको बचाने के चक्कर में विशाल गहरे पानी में डूब गया। हालांकि, उसके दोनों दोस्तों की जान बच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related posts