झारखंड़ी भाषा खतियान संघर्ष समिति चुरी मध्य व चूरी दक्षिणी पंचायत में कमेटी का गठन 

Md Mumtaz

खलारी: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति खलारी की बैठक प्रखण्ड के चुरी मध्य पंचायत एवं दक्षिणी चुरी पंचायत में हुई। बैठक में जिला एवं प्रखंड के सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक के दौरान दोनों पंचायतों में पार्टी के पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें चुरी मध्य पंचायत कमेटी में अध्यक्ष कामेश्वर गंझू, सचिव आनंद गंझू, उपाध्यक्ष विजय तुरी, उपसचिव सोनू यादव, कोषाध्यक्ष करण कुमार, उपकोषाध्यक्ष मनोज गंझू को मनोनित किया गया। वहीं चुरी दक्षिणी पंचायत कमेटी में अध्यक्ष कामेश्वर महतो, उपाध्यक्ष जयवीर यादव, अर्जुन मुंडा, सचिव उमेश कुमार यादव, उपसचिव उमेश कुमार मुंडा, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार महतो को चयनित किया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित समिति के लोगों ने समर्पण भावना से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं जयराम महतो (टाइगर) के विचारों को मजबूती से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, शोषित, वंचित एवं पीड़ितों तक पहुंचनें का संकल्प भी लिया। वहीं अपनी भाषा, संस्कृति व अधिकार कैसे मिले इस पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य रतिया गंझू, प्रमोद महाजन, बिरबल कुमार (विक्की), कृष्णा महतो (बड़का), कृष्ण कुमार, राजेंद्र महतो एवं नरेंद्र कुमार ने किया। बैठक में पंचायत कोर सदस्य अजय तुरी, सोनू यादव, संजय गंझू, अमर भोगता, उमर गंझू, सतीश गंझू, जानकी गंझू, नवीन तुरी, रोहित तुरी, रविंद्र महतो, उपेंद्र महतो, नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts