तोपचांची झील के पानी को फिल्टर करा कर सप्लाई किया जाए : ब्रजेंद्र सिंह 

 

गोमो: आज धनबाद जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह और सदस्य मदन महतो शमशेर आलम राजू प्रमाणिक ने जनता की शिकायत पर तोपचांची झील पहुंचकर झील का जायजा लिया वहां के कुछ कर्मचारियों से भी बात किया निरीक्षण के बाद श्री सिंह ने बताया की कतरास सिजुआ छाता बाद तेतुलमारी पांडेडीह जगहों पर जो तोपचांची झील से पानी सप्लाई होता है वह पीने लायक तो नहीं स्नान करने लायक भी नहीं है लगता है मिट्टी से घुला हुआ पानी को सप्लाई किया जा रहा है फिल्टर हो नहीं पा रहा है जिसके चलते हजारों हजार जनता परेशानी का सामना कर रहे हैं कतरास क्षेत्र में बहुत से घरों में लोग सील बंद बोतल का पानी सेवन कर रहे हैं ऐसी स्थिति में नगर निगम का यह कर्तव्य बनता है की अभिलंब सप्लाई होने वाले पानी को फिल्टर कराया जाए और गुणवत्ता देखने के बाद ही अच्छा पानी सप्लाई किया जाए कुछ यह भी शिकायतें मिली हैं कि वह पानी पीने से लोग बीमार भी पढ़ रहे हैं आज सुबह बृजेंद्र सिंह ने नगर आयुक्त धनबाद और उप विकास आयुक्त से दूरभाष से बात करके पानी की सप्लाई और उसके गुणवता की शिकायत की है। मौके पर शकील अहमद, योगेश ठाकुर, प्रदीप पाण्डेय, इम्तियाज अली, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, शब्बीर आलम उर्फ पप्पू, ओम प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे।

Related posts