बड़कागांव गरसूला में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में कमेटी का गठन

अबुवा आवास से गरीबों के होगा कल्याण: संजीव बेदिया

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड के गरसुला पंचायत सचिवालय भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता देव नंदन सिंह एवं संचालन ओम प्रकाश कुमार ने किया. अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य संजीव कुमार बेदिया के द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारी का घोषणा किया गया. जिसमें अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष टिकेश्वर बेदिया, गणेश महतो, देव नंदन सिंह, सचिव मनोज महतो, संयुक्त सचिव शिकासन करमाली, संगठन सचिव अशोक मेहता, कोषाध्यक्ष संजय कुमार मुंडा, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश मुंडा, बालेश्वर बेदिया, योगेश बेदिया, जगदीश, विद्या, सुरेंद्र गंजू, आरती देवी, सिकंदर बिटिया, रितु सिंह, बालेश्वर बेदिया, धर्मवीर सिंह, संजय करमाली, संतु बेदिया, लाल बहादुर मांझी, बहादुर बेदिया आदि लोगों को बनाया गया. संजीव कुमार बेदिया ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में अब ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है. हेमंत सोरेन ने अबूवा आवास योजना चलाकर गरीबों को कल्याण होगी.मुख्य संयोजक संजय सिंह ने कहा 10 दिसंबर को जी डी एम सभा भवन बड़कागांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा.मौके पर उपस्थित रश्मि टुडू, इंद्रदेव राम, संजय करमाली, मोहन मांझी, चतुर धन मुंडा, अनवर बेदिया, पारसनाथ सिंह, अर्जुन बेदिया, शंकर बेदिया, राजेंद्र बेदिया, अखिलेश बेदिया, आरती देवी, उर्मिला देवी, सुनैना देवी, गायत्री देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, जगमानी देवी, कन्हैया यादव, लखपति देवी, लीलावती देवी, कविता देवी, आर्मीलाल मांझी के अलावा भारी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे.

Related posts