4 फरवरी स्थापना दिवस को लेकर झामुमो तोपचांची ने की बैठक

गोमो: आज झारखंड मुक्ति मोर्चा तोपचांची प्रखंड कमेटी द्वारा आगामी 4 फरवरी को पार्टी के 52 वें स्थापना दिवस की सफलता को लेकर एक विस्तृत तैयारी बैठक की गई।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो एवं संचालन सचिव नवल किशोर केवट ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि आगामी 4 फरवरी को गोल्फ ग्राउंड में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में तोपचांची प्रखंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा जोरदार उपस्थिति दर्ज कराएगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, सचिव नवल किशोर केवट, कृष्ण किशोर मेहता, धर्मेंद्र सिंह,अर्जुन रजवार, आनंद केवट, रऊफ अंसारी, रामटहल महतो, बानेश्वर महतो, मोती महतो, महावीर महतो, खुर्शीद जहां, देवानंद महतो, अजय महतो, महावीर महतो, मूलचंद महतो, विश्वनाथ महतो, ओमप्रकाश ठाकुर, सुरेश महतो, रूपेश रवानी, दुर्गा प्रसाद महतो, सिराजुद्दीन अंसारी, बाबूलाल महतो, दिलीप महतो, मिथुन तिवारी, प्रदीप तिवारी, छोटन दास, मोहम्मद हनीफ, मूरत महतो, मोहम्मद जमालुद्दीन, सुरेश तुरी, मुकेश मरांडी, राजेंद्र सोरेन, शिवचरण मंडल, शंकर राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts