झामुमो के उपवास महाधरना में शामिल हुए बड़कागांव के कार्यकर्ता

हेमंत सोरेन को जेल से नहीं निकलने तक दिवाली और होली नहीं मानने के लिए निर्णय

संजय सागर

बड़कागांव : झामुमो के उपवास महा धरना रांची में बड़कागांव के कार्यकर्ता शामिल हुए. नेतृत्व झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया ने किया. यह उपवास महा धरना पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ रांची मोराबादी मैदान में आयोजित की गई है. जिसमें हजारीबाग जिले व बड़कागांव से भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और आंदोलन को मजबूती प्रदान किया. मौके पर संजीव बेदिया ने कहा कि जब तक हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं आते हैं तब तक हम लोग दिवाली होली रामनवमी कोई भी त्यौहार नहीं मनाएंगे. जिस दिन हमारे नेता हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे उसी दिन हम सभी लोग त्यौहार को मनाएंगे. संजय सिंह ने कहा जीतना भी हमारे नेता को प्रताड़ित किया जाएगा उतना ही झारखंड के लोगों में जुनून होगा और आने वाला दिन में इसका जवाब कंधे से कंधे मिलाकर लोग देंगे. मौके पर झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, मोहन सोरेन, शंकर साव, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडो, मो हेशाम, मो तनवीर, मोती भुइयां, गणेश राम, सुनील राम, नरसिंह तुरी, इत्यादि सैकड़ो महिला पुरुष एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.

Related posts