खलारी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मायापुर पंचायत में निकाला न्याय यात्रा निकाली गई

Md Mumtaz

खलारी: झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी के द्वारा मायापुर पंचायत में न्याय यात्रा निकाली गई। यह न्याय यात्रा मायापुर पंचायत के कोंनका ग्राम से होते हुए सखुआ टाड़ ग्राम तक निकाला गया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने सहित झारखंड के लोकप्रिय नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन ताकतों का प्रयोग कर प्रताड़ित किए जाने की बात करते हुए कहा कि हमारे झारखंड के लोकप्रिय नेता को इन ताकतों का दुरुपयोग कर फसाने का काम कर रही हैं। साथ ही इस यात्रा के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बढ़ती मंहगाई और केंद्र के तानाशाही रैवये की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आने वाले विस चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखाने का कार्य करेगी। इस न्याय यात्रा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, चितरंजन सिंह,मुकेश यादव, सुभाष प्रजापति, राजकुमार गंझू,राजेश प्रशाद,शंभु दास,जैनूल खान, कलाम रिज्वी, हैदर अली, मुमताज अंसारी, दसरथ तुरी,रामदेव गंझू, कलमतिया देवी, पुटआ देवी, झुकनी देवी, मनीषा देवी, फुलो देवी, गीता देवी,रंजीता देवी, बुधनी देवी, जगमनी देवी, शन्ति देवी, मेना देवी, हिरमणी देवी, कौशिला देवी, फलिन्दर गंझू,सीमा देवी,बिलासो देवी सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts