झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाली पदयात्रा सह न्यायमार्च

पाकुड़: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इशाकपुर और रहसपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला है झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली।

पदयात्रा जिला संगठन सचिव महमूद आलम के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा की साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है।भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड सचिव राजेश सरकार अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन युवा प्रखंड कोषाध्यक्ष मुबारक हुसैन, जाकिर हुसैन, अली शेख़ ,अबु शेख़, आलमगीर आलम, नजरुल शेख़, असीम शेख़ , सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts