झामुमो ने सुंदरनगर में निकाली न्याय यात्रा, लोगों को दे रही पूर्व मुख्यमंत्री को फंसाकर जेल भेजने की जानकारी

जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के विरोध में झामुमो द्वारा शुक्रवार सुंदरनगर चौक से नीलडुंगरी व व्यांगबिल पंचायत तक न्याय यात्रा निकालकर भाजपा का विरोध किया। साथ ही इसके माध्यम से पंचायत स्तर पर लोगों के बीच जाकर भाजपा के साजिश का उल्लेख करते हुए हेमंत सोरेन के निर्दोष होने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान उन्हें बताया जा रहा है कि भाजपा किस तरह सत्ता हासिल करने के लिए ईडी का सहारा लेकर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करती है। वहीं जब पूर्व मुख्यमंत्री अडिग होकर खड़े रहे तो उन्हें साजिश रचकर जेल भेजवा दिया। जिसके विरोध में झामुमो पूरे राज्य में न्याय यात्रा निकाल कर भाजपा का पर्दाफाश करेगी।

Related posts