मूल निवासियों को विकास देखकर भाजपा के पेट में बढ़ी दर्द : संजीव कुमार बेदिया

सोरेन सरकार में झारखंडियों को मिल रहा है अधिकार : संजय करमाली

झामुमो संकल्प सभा में ब शामिल बड़कागांव के कार्यकर्ता

संजय सागर

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रांची स्थित झामुमो संकल्प सभा में शामिल हुए. बड़कागांव के कार्यकर्ताओं को ले जाने में प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने नेतृत्व किया. सभा में संजीव कुमार बेदिया ने कहा झारखंडियों का कुर्बानी का देन है अलग राज्य झारखंड. झारखंड के आदिवासियों एवं मूल निवासियों को सत्ता से दूर रखना चाहती है, बाहरी लोग. इसीलिए षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को फसाया जा रहा है. हेमंत सोरेन के सरकार में यहां के आदिवासी मूल निवासी को विकास हुआ है.

इसलिए बीजेपी का पेट में दर्द हो रहा है. हमारे नेता हेमंत सोरेन को बार-बार बीजेपी के इशारे पर केंद्र एजेंसियां प्रताड़ित कर रही है. इसको हम झारखंड वासी चलने नहीं देंगे. झामुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली ने कहा कि हेमंत सोरेन कार्यकाल में अब आदिवासियों एवं मूल निवासियों को हक मिल रहा है. यह बीजेपी को पच नहीं रहा है.संजय सिंह ने कहा हेमंत सोरेन के सरकार में गरीब से गरीब लोगों को सीधा लाभ मिला है. कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां सचिव सरोज मेहता, झामुमो ज़िला शोशल मिडिया प्रभारी संजय भुईयां, शंकर साव नईम राही, मो कुरैशी, लखनलाल महतो, मोहन सोरेन, प्रखंड कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम, पवन तुरी, राजेंद्रा भुईयां, सुनिल राम, गणेश राम, रविकांत महतो, सुरेश यादव, रामचद्र भुईयां फलेंद्र गंझु, हरिलाल मांझी, मोती भुइयां, गुलाब राम, रामसागर महतो, महेन्द्र पासवान, नरसिंह तुरी, इत्यादिक सैकड़ो झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता शामिल थे.

Related posts