हजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाई जाएगी झारखंड मुक्ति मोर्चा की 45 वां स्थापना दिवस तैयारी पुरी

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन होंगे शामिल

संजय सागर

बड़कागांव :झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45 वां स्थापना दिवस आज गुरुवार को हजारीबाग मटवारी मैदान में मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है. तैयारी को लेकर झारखंड श्रमिक संघ के जिला सचिव का बड़कागांव झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तैयारीयां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा तथा तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि कहीं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। संजय सिंह ने कहा की हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, चतरा के अलावा अन्य जिले से हजारों की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता, हजारीबाग मटवारी मैदान पहुंचेंगे और स्थापना दिवस में शामिल होंगे। आगे बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, कल्पना सोरेन, गिरीडीह विधायक सोनू विश्वकर्मा, दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह झारखंड परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया के अलावा कई झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

Related posts