पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जमानत मिलने पर संजीव बेदिया ने किया मुलाकात

न्याय के घर में सत्य की जीत हुई : संजय करमाली

 

संजय सागर

 

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का जमानत मिलने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य संजीव कुमार बेदिया के नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास पर मुलाकात किया.श्री बेदिया ने कहा सच्चाई की सदैव जीत हुई है, सत्य कभी हार नहीं सकता है .भले देर हो सकता है लेकिन झुक नहीं सकता है.और आज हम लोगों होली और दशहरा के रूप में त्यौहार मना रहे हैं.

वरिष्ठ नेता संजय करमाली ने कहा कि हम लोगों को न्यायालय पर भरोसा था. और न्यायालय से न्याय मिला. सत्य की जीत हुई. झारखंड मुक्ति मोर्चा दबे कुचले, दलित आदिवासियों एवं मूल निवासियों की पार्टी है. और यह पार्टी की उत्पत्ति आंदोलन से हुई है. झारखंड के विकास के लिए हम आंदोलनरत रहते हैं. झारखंड मूल निवासियों का राज्य है और यहां के मूल निवासियों का विकास विपक्षी दल नहीं देखना चाहती है . इसीलिए षडयंत्र करके सामाजिक न्याय के नेता हेमंत सोरेन जी को जेल भेजने का काम किया गया . लेकिन दूध का दूध पानी का पानी साफ हो गया. केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार झारखंड में जब से बना है , हमेशा गरीब आदिवासी को सीधे तौर पर लाभ मिला है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह ने का जिसका 6 महीने से इंतजार था झारखंड का मसीहा गरीबो, आदिवासी के मसीहा हेमंत सोरेन जेल से बाहर निकलने से झारखंड मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं में अलग प्रकार का खुशी को देखने के लिए मिल रहा है. वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा शिबू सोरेन , हेमंत सोरेन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पक्ष में नारे लगाए. मौके पर केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी नीलकंठ महतो,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिंह, पूर्व केंद्रीय सदस्य झमन प्रसाद, संजय करमाली, मुकेश रावत, उदय अग्रवाल, रामलखन महतो ,राजेंद्र भुइयां, इंद्रदेव राम, गणेश गंझु, इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

Related posts