संजीव बेदिया ने सीएम हेमंत सोरेन को बनने पर दी बधाई

सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरी जाएगी : संजय करमाली

संजय सागर

बड़कागांव : हेमंत सोरेन को झारखंड में तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बड़कागांव के झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई.श्री बेदिया ने कहा हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिए हम झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है. आगामी आने वाला विधान सभा चुनाव में हमारी बहुमत की सरकार फिर बनेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता संजय करमाली ने कहा कि हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पुनः बनने पर कई आशाएं जनता को जागी है. झारखंड के विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियुक्ति होगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जनता के लिए लोकप्रिय नेता है. आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बहुमत मिलेगी. केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया , केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ,पूर्व जिला सचिव नीलकंठ महतो , झमन महतो, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र बेदिया ,झामुमो नेता सह प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां,कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडो ,चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह ,सरोज मेहता, इंद्रदेव राम, नंदकिशोर भुईयां विशेश्वर राम सुरज वर्मा,घनश्याम महतो ,कृष्ण प्रजापति,फलेंद्र गंझु ,चूरामन गंझू ,राजेश हसदा ,मुंद्रिका सिंह ,अरविंद मेहता ,विजय भुइयां रामवृक्ष भुइया,मोती भुइयां ,नंदकीशोर भुईयां ,गणेश राम ,सुनिल राम ,बिनोद यादव,कर्मदेव भुइयां राजेंद्र भुईयां रामसागर महतो,रघुवीर दांगी जय शरण कुमार भुवनेश्वर महतो,महावीर महतो , मो हेशाम महेंद्र पासवान सुरेश यादव,दिनेश मुंडा, हरीनाथ मुंडा, इत्यादि लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त की है.

Related posts