चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक 

संजय सागर

 

बड़कागांव : विधानसभा चुनाव की तैयारी करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक पश्चिमी पंचायत भवन में की गई. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह एवं संचालन प्रखंड सचिव सरोज मेहता ने किया.

संजय सिंह ने कहा कि बड़कागांव प्रखंड में शीघ्र बहुत कमेटी का गठन किया जाएगा. चुनाव के मद्दे नजर 23 पंचायतो में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि अगली बैठक में तय की जाएगी. झारखंड सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाएं को आम जनता तक संदेश पहुंचाना है. ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके. मौके पर प्रखंड सचिव सरोज मेहता, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम , जिला सोशल मीडिया सदस्य संजय भुईयां, राम,विशेश्वर राम , शंकर साव, हरिलाल मांझी, फलेंद्रर गंझु , चिंतामनी गंझु, राजेश हसदा,सुरेश यादव, रामसागर महतो , प्रभू भुईयां बाबूलाल सोरेन , भुनेश्वर महतो , नरेश साव, असीर अहमद आदि शामिल थे.

Related posts