बड़कागांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक

कल्याणकारी कार्य करने में झारखंड सरकार है नंबर वन : संजीव बेदिया

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव के पश्चमी पंचायत भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुख्य संयोजक संजय कुमार सिंह एवं ने की. बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार संयुक्त सदस्य संजीव कुमार बेदिया उपस्थित हुए. इस दौरान श्री बेदिया ने दाता बाबा मजार पहुंचे और माथा टेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. श्री बेदिया ने कहा कि भारत में कल्याणकारी कार्य करने में झारखंड की सरकार नंबर वन पर हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा एक आंदोलनकारी पार्टी है इस पार्टी से जुड़ने से एक परिवार की तरह लोगों को मदद किया जाता है. हेमंत सरकार झारखंड हित के लिए बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है. आदिवासी मूल निवासी के लिए सरकार विशेष कार्य कर रही है. मौके पर विशेश्वर राम, पवन तुरी नंदकिशोर भुईयां, पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष सरोज कुमार मेहता, सिंदवारी पंचायत अध्यक्ष सूरज वर्मा, चंदोल पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र मुंडा, कृष्ण प्रजापति, बिट्टू कुमार, गुरेश्वर पासवान आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Related posts