मोहम्मद इब्राहिम झारखंड प्रजातांत्रिक मंच के महासचिव बनाए गए

संजय सागर

बड़कागांव: अंजुमन प्लाजा रांची के सभागार में झारखंड प्रजातांत्रिक मंच के राज्य स्तरीय चुनाव का आयोजन किया गया एवं झारखंड प्रजातांत्रिक मंच का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हाजी अब्दुल रहमान अंसारी ने की एवं संचालन मोहम्मद जहांगीर अंसारी हजारीबाग ने की । झारखंड प्रजातांत्रिक मंच गठन का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक तरीके से राष्ट्र सेवा, राष्ट्र की समृद्धि, राष्ट्र के अस्मिता, राष्ट्र की सुरक्षा हेतु कार्य करने के अतिरिक्त अल्पसंख्यक वर्ग में समाज हित, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक बुराई,  दहेज, नशा, तिलक, तलाक एवं राजनीतिक जागरूकता हेतु जन आंदोलन चलाना है । सर्वसम्मति से राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया– जिसमें राज्य अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद जैनुल अंसारी गिरिडीह, केंद्रीय प्रधान महासचिव मोहम्मद सजीर अंसारी रामगढ़, केंद्रीय कोषाध्यक्ष समीर अली रांची, कार्यकारी अध्यक्ष निसार खान हजारीबाग, हाजी अब्दुल रहमान अंसारी रांची, मौलाना रकीब रहमानी जामताड़ा, उपाध्यक्ष के रूप में फैयाज कैसर कोडरमा, यासमीन लाल रांची, फारूक अंसारी रामगढ़, महासचिव के रूप में मोहम्मद इब्राहिम अंसारी हजारीबाग, अबू रेहान अंसारी गुमला, इमाम शफी अंसारी बोकारो, असगरी अंजुम हजारीबाग, ज्याउल हक अशरफी लोहरदगा,  जबकि सचिव के रूप में जसीम अंसारी रांची, मोहम्मद बाबर अंसारी हजारीबाग, मोहम्मद नजरुल हक कोडरमा, मौलाना अब्दुल कासिम अंसारी गिरिडीह, मोहम्मद तफ्रेज आलम गुमला एवं मौलाना शमीम जामताड़ा का मनोनयन किया गया।

महिला विंग का भी गठन किया गया जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष फरहाना खातून रांची,प्रधान महासचिव तरन्नुम नाज, रांची, कार्यकारीअध्यक्ष अक्लिमा खातून, सैयदा खातून गुमला, अंजुम बानो हजारीबाग जबकि महासचिव शहनाज खातून, फरजाना प्रवीण एवं उपाध्यक्ष इंतेशाम अली (शहिद शेख भिखारी की परपोती) तथा प्रवक्ता अर्शी अनवर मुखिया हजारीबाग का मनोनयन किया गया ।

प्रदेश स्तरीय युवा अध्यक्ष अनवार उल हक नदवी रांची, जबकि केंद्रीय प्रधान महासचिव तौकीर रजा हजारीबाग, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद आलम कोडरमा, उपाध्यक्ष सलामत अंसारी रांची एवं महासचिव मोहम्मद फैजान गुमला का चयन किया गया।

मोहम्मद जहांगीर अंसारी हजारीबाग को सामाजिक सेवा में बेहतर कार्य करने हेतु एवं मुस्लिम वर्ग के एकजुटता हेतु सभी पदाधिकारियों ने फूल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया ।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रहित एवं संगठन हित में बेहतर कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मोहम्मद जहांगीर अंसारी के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम समाप्त की गई । इस कार्यक्रम में लगभग झारखंड राज्य से 12 जिले के लोग शामिल हुए।

Related posts