सिमरिया शत् चंडी महायज्ञ में शामिल हुए जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी

यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ टेका मत्था, कहा- यज्ञ के आयोजन से जहां वातावरण को करता है शुद्ध, वहीं आध्यात्मिक चेतना का करता है विकास

सिमरिया संवाददाता: जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी मंगलवार को सिमरिया प्रखंड के पीपराडीह गांव में आयोजित शत् चंडी महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की तथा मत्था टेका। इस दौरान यज्ञ समिति के सदस्यों ने जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया और उन्हें पित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि यज्ञ का आयोजन जहां वातावरण को शुद्ध करता है वही आध्यात्मिक चेतना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ में शामिल होकर परम शांति का अनुभव कर रहा हूं। विदित हो कि गांव में नौ दिवसीय शत् चंडी महायज्ञ प्रगति पर है। यज्ञ में संध्याकालीन भजन संकीर्तन और प्रवचन का कार्यक्रम में भारी भीड़ जुट रही है। यज्ञ मंडप में परिक्रमा करने वालों का तांता लग रहा है। यज्ञ को लेकर संपूर्ण गांव का वातावरण भक्तिमय में बना हुआ है। यज्ञ मंडप से निरंतर उठने वाले मंत्रोच्चार से संपूर्ण गांव गूंज रहा है। यज्ञ के संचालन में यज्ञ समिति के साथ संपूर्ण गांव जुटा हुआ है।

Related posts