सांढ छपेरवा में विश्वकर्मा एवं हनुमंत महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू

संजय सागर

बड़कागाँव: प्रखंड के सांढ़-छपेरवा में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमंत एवं विश्वकर्मा महायज्ञ कलश स्थापना के साथ शुरु हुआ. महावीर मंदिर के प्रांगण से 2100 वर्तियों ने कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए. अतिथि के रूप में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद आजसू पार्टी के रोशन लाल चौधरी व अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया.माथे पर कलश लेकर सांढ़-छपेरवा, होरम मोड़, ब्लॉक मोड़, गुरुचट्टी, थाना रॉड होते हुए सिरमा छवनिया,खैरातरी का भ्रमण करते हुवे बुढ़वा महादेव के प्रांगण स्थित डूमारो नदी पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जल उठा कर जय श्री राम एवं जय विश्वकर्मा की जय घोष लगाए. इसके बाद कांडतरी, मिर्जापुर, सोनपुरा, शिवाडीह होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे.

यज्ञ मंडप में मुख्य पुजारी मनोहर प्रसाद,सहित अन्य के उपस्थिति में यज्ञाचार्य जय नंदन मिश्रा, आचार्य पंडित ऋषि राज वेदव्यास मिश्र ने विधिवत रूप से यज्ञ में पूजन शुरू किया .

मौके पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि यज्ञ से लोगों में धार्मिक चेतना में जागृत होती है. मौके पर जीप सदस्य सुनीता देवी, प्रमुख फुलवा देवी, उपप्रमुख बचनदेव कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष हरि शंकर प्रसाद, सचिव पूरन महतो, कोषाध्यक्ष कृतियानंद महतो, सोहनलाल मेहता, मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया सुलेखा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, पूर्व जीप सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, झमन प्रसाद, सुरेश महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय संदीप कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, दमोदर प्रसाद, सबूर महतो, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, पूर्व मुखिया कार्तिक महतो, पिंटू गुप्ता, खिरोधर प्रसाद, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार पासवान, शिव शंकर कुमार सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.

Related posts