कर्णपुरा महाविद्यालय में करमा महोत्सव का आयोजन

 

अपने संस्कृति को युवा बचाएं: लोकनाथ महतो

 

संजय सागर

 

बड़कागाँव : कर्णपुरा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा करमा महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य कृतिनाथ महतो व संचालन प्रो. सुरेश महतो ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव पूर्व जिला परिषद सदस्य टुकेश्वर प्रसाद थे, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि संस्कृति की पहचान को जिंदा रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। वही विशिष्ट अतिथि कर्णपुरा महाविद्यालय के सचिव टूकेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल के बाद करमा पूजा झारखण्ड का दूसरा सबसे बड़ा प्रकृति पर्व है। यह भाद्रमास के एकादशी तिथि को मनाया जाता है.प्राचार्य कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि करमा पर्व झारखंड– बिहार के अलावा उड़ीसा, बंगाल, छत्तीसगढ़ , असम में आदिवासी समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व में बहने अपने भाइयों की सुख समृद्धि की कामना के साथ दीर्घायु के लिए पूजा करती है।

मौके पर डॉ. बालेश्वर कुमार, प्रो. अनु कुमारी,ऋतुराज, लालदेव महतो सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment