बड़कागांव में करमाली समाज का एक दिवसीय बैठक संपन्न

नशा को त्याग कर शिक्षा पर जोर दे: गीता देवी

संजय सागर

बड़कागांव: करमाली आदिवासी समाज का बैठक इंद्रा मोड स्थित जिला परिषद् सदस्य गीता देवी के कार्यालय में किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण करमाली एवं संचालन निरोज करमाली के द्वारा किया गया. इस बैठक के मुख्यअतिथि करमाली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष रांची से आए ठुमा तिर्की व विशिष्ट अतिथि बड़कागांव प्रखंड के पूर्वी जिला परिषद् सदस्य गीता देवी थे.इन अतिथियों का स्वागत प्रखंड कमिटी के द्वारा बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.

इस बैठक को संबोधित करते हुवे केंद्रीय अध्यक्ष श्री तिर्की ने कहा की हम सभी समाज के लोगो को एकजुट होने की आवश्कता है, हमे अपनी संस्कृति को बचाना है जिस तरह से हमारे पूर्वजों ने अपनी कला संस्कृति को बनाए रखा था उसी तरह हमलोग को अपने कला संस्कृति को बचाए रखना का काम करना है.हम झारखंड के आदिवासियों को सिर्फ ठकने का काम किया जा रहा है.

आगे सभा को संबोधित करते हुवे बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद् सदस्य गीता देवी ने कहा कि हमलोग को एकजूटना होने की बहुत आश्यकता है, हमारे समाज के लोगो को नशामुक्त होना होगा और अपने घर परिवार को शिक्षित करना होगा, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा, आगे जिला परिषद् परिनिधि दीपक करमाली ने कहा की हमारे समझा में शिक्षा की बहुत कमी है जिसके करना यूवाओ को सही मार्गदर्शन नही मिल पाता है और वह गलत रास्ते में चले जाते है, हम यूवाओ को जागरूक होना होगा और अपने समाज के कुरुतियो को दूर करना होगा. मौके पर अध्यक्ष विमल करमाली, उपाध्यक्ष कामेश्वर करमाली, प्रखंड सचिव प्रकाश करमाली, नागेंद्र करमाली, विक्की करमाली, दिनेश करमाली, सूबेदार करमाली, गोपाल करमाली, राहुल करमाली, पृथ्वीराज करमाली, उमेश करमाली, शाशी करमाली, गुलाब करमाली, बूटन करमाली, सोहराय करमाली, सन्नी करमाली, लक्की करमाली, सतीश करमाली, सोहराय करमाली, सकल देव करमाली, नकुल करमाली, विकास करमाली, हुलाश करमाली, मनोज करमाली, रवि करमाली, पंचम करमाली, राजू करमाली, कुंवर करमाली, कृष्णा करमाली, उपेंद्र करमाली, साझो देवी, अनिता देवी, सीमा देवी, सकुंतला देवी, मीना देवी, पूनम कुमारी, गीता देवी, सरिता देवी, जतरी देवी, खुशबू कुमारी, सोनी देवी व बड़कागांव प्रखंड के हर एक पंचायत से सैकड़ों गणमान्य व सामाजिक महिला पुरुष उपस्तीथ थे.

Related posts