कांवरिया संघ के लिए पुर्वी जिप सदस्य गीता देवी ने भंडारा का आयोजन किया

 

संजय सागर

बड़कागांव : शनिवार को बड़कागांव प्रखंड के इंद्रा मोड़ में 35 से 40 कांवरिया संघ के शिव भक्तों के बीच बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी एंव जिप सदस्य प्रतिनिधि सह समाज सेवी दीपक करमाली की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।इनके नेतृत्व में कावरियों के बीच चना , शर्बत एंव भोजन का वितरण किया गया।जिप सदस्य गीता देवी ने कहा कि बड़कागांव से हजारो की (जलयात्रा) श्रद्धालु रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर चौथी सोमवारी को बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी पहाड़ (बड़कागांव) में जलाभिषेक करेंगे। जिसे लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा के तहत भंडारा का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ( कांवरिया ) की सेवा करने से सुख शांति समृद्धि की प्राप्ती होती है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य गीता देवी , जिप प्रतिनिधि सह समाजसेवी दीपक करमाली , पुर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे , सुरेश महतो , आनंद कुमार मेहता , प्रवीण कुमार , सक्रिय सदस्य नंदकिशोर मेहता, जितेंद्र महतो , अजीत महतो, बिनोद करमाली, प्रवीण महतो, बासु यादव , राजेश ठाकुर, बिशुन करमाली, जागेश्वर महतो, पंचू कयमाली , फुलू राणा, चितामन साव , संजय वर्मा , तेजू साव दशरथ चौधरी एंव देव नारायण गंझू के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts