तुमांग पंचायत के करकट्टा बस्ती में खलारी झामुमो ने निकाला न्याय मार्च

MdMumtaz

खलारी: झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी के द्वारा तुमांग पंचायत के करकट्टा बस्ती में न्याय मार्च निकाला गया। झामुमो खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया। इस दौरान ग्रामीणों को वक्ताओं ने बताया गया कि आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त आदिवासी समाज पर केंद्र सरकार बीजेपी और आरएसएस एवं मनुवादी विचारधारा द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा उसके विरोध में तमाम झारखंड राज्य के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, जिसका असर आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र सरकार को दिखाई देगा। वहीं बताया गया कि झारखण्ड के आम जनता के लिए झारखण्ड सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में अबुआ आवास योजना, सार्वजन पेंशन, विधवा पेंशन, सावित्री बाई फुले किषोरी समृधी योजना के अलावा सोमवार को ही गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के द्वारा किया गया है। न्याय मार्च में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रखंड संयुक्त सचिव चितरंजन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कलाम रिजवी, याकुब अंसारी, शंभुदास, गौरव सिंह बीरू, गणेश पहान, किसुन मुंडा, पंकज मुंडा, शत्रुधन मुंडा, तुमाँग पंचायत अध्यक्ष मांजीता देवी, पूनम देवी, बेबी देवी, उमा देवी, तारो देवी, सरिता देवी, रेणू देवी, सोमरी देवी, पार्वती देवी, बांधनी देवी, मंजू देवी, नोनी देवी, मंगरी देवी, अघनी देवी सहित अन्य झामुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Related posts