बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक की बैठक

 

  • खेलो झारखंड के खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

 

संजय सागर

 

बड़कागांव : बड़कागांव पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम एवं संचालन शिक्षक चेतलाल राम , संजय सागर ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अशोक कुमार , प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष राम एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुरू की गई. खेलो झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. बैठक में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से हमारे विद्यालय के बच्चे पढ़ाई लिखाई एवं खेल में पूरे प्रखंड में अव्वल स्थान प्राप्त कर रहे हैं .

शिक्षक चेतलाल राम ने कहा कि हमारे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की पठन-पाठन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने में जो भूमिका निभाई है, आज उसी का परिणाम है कि हमारा स्कूल सीएम श्री मध्य विद्यालय बना . मौके पर प्रबंधन समिति के सदस्य गोवर्धन कुमार उर्फ़ गोपाल , रोहित साव, शिक्षक विनोद रजक, मुनेश कुमार राम, रामवृक्ष राम , कमलेश श्रीवास्तव, कार्तिक सोनी, नकुल महतो, शिक्षिका बिना साहू , शकुंतला कुमारी, चंद्रामती वर्मा, रजनी कुमारी , केसर अंजुम, जमशेद अंसारी , हुस्ने निधि सिन्हा, अभिभावकों में हैवंती देवी, जीरा कुमारी , पुष्पा देवी, रूबी कुमारी , सविता देवी, भुवनेश्वर सोनी , ललिता देवी , छोटी देवी, बबीता कुमारी , वकील कुमार, सुनील प्रजापति , तबस्सुम आरा , दिनेश्वर प्रजापति, देवंती कुशवाहा , शहजादी परवीन , सावित्री देवी, किरण देवी, यशोदा देवी, कौशल्या देवी , शकुंतला कुमारी, रजनी कुमारी आदि मौजूद थे.

Related posts

Leave a Comment