आजीवन खुश रहने का मंत्र‘‘ कार्यक्रम का पोस्टर हुआ लॉन्च

 

जमशेदपुर: विश्व विख्यात मोटिवेशनल स्पीकर नारी रत्न राजेश्वरी मोदी (राज दीदी) अपने विचार और सुमधुर वाणी से सबके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एक बार फिर आगामी 29 सितम्बर को जमशेदपुर शहर आ रही हैं। इस नारायण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था नारायण रेकी सत्संग परिवार जमशेदपुर द्वारा बिस्टुपुर स्थित नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल परिसर के कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इसे सफल बनाने को लेकर जोर-शोर से चल रही तैयारियों के बीच शुक्रवार को कार्यक्रम का पोस्टर भी लॉन्च किया गया। जिसका नाम‘‘आजीवन खुश रहने का मंत्र हैं।‘‘ इस संबंध में जमशेदपुर सेंटर हेड उमा अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल (सुल्तानिया) ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि 29 सितम्बर की सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक शहरवासी राज दीदी की पावन वाणी सुनेंगे। दूसरे चरण का कार्यक्रम दोपहर 3 से 4 बजे तक दीदी के सानिध्य में वरदान रेकी की क्लास होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में पत्र के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा। पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर प्रवेश पत्र का वितरण जारी कर दिया गया हैं। जिसके लिए 9905713870 एंव 7549808656 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य स्मिता मुनका, सरिता अग्रवाल, विधा अग्रवाल, विधा नरेड़ी आदि का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा हैं।

Related posts