कोयलांचल में हर्षोल्लास के साथ प्रकाश पर्व दीपावली मनाई गई

Md Mumtaz

खलारी: खलारी कोयलांचल सहित आस-पास के क्षेत्रों में रविवार को प्रकाश पर्व दीपावली पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने घरों की साफ सफाई करने के साथ महिलाओं ने अपने-अपने घरों में आकर्शक रंगोली बनाई। वहीं लोगों ने घरों को फुलों के अलावे अन्य गृह सज्जा के सामानों से सजाया। दीपावली की शाम में घरों, दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मुर्ति स्थापित कर पुरे विधि विधान के साथ जीवन व व्यवसाय में सुख व समृद्धि के लिये पुजा अर्चना किया। वहीं लोगों ने दीये, मोमबत्तीयों व विद्युत लाईटों को जला कर घरों एवं प्रतिश्ठानों को रौशन किया और एक दुसरे के बीच प्रसाद व मिठाईयां बांटी। दीपावली पर्व को लेकर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवानो को बनाया गया। बच्चों ने बड़ों के साथ मिल कर पटाखें फोड़े तथा जमकर आतिशबाजी किया।

Related posts