अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के प्रखंड अध्यक्ष बने अवध किशोर

बड़कागांव :अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक महतो ने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा बड़कागांव युवा प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर कुमार पिता बेचन महतो को मनोनीत किया है। इस संबंध में युवा जिला अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि अवध किशोर कुमार का कुशवाहा समाज के प्रति संघर्षशील, कड़ी मेहनत, त्याग और ईमानदारी को देखते हुए संगठन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में नवनिर्वाचित युवा प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर कुमार ने कहा है कि समाज ने जो मुझे दायित्व सौपा है उसको मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। प्रखंड युवा अध्यक्ष बनाए जाने पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदु दांगी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है.

Related posts