मोदीडीह कोलियरी के मज़दूरों की सभी मांगे जल्द पूरा किया जायगा: रणविजय 

बी सी सी एल अधिकारीयों ने मज़दूरों की समस्याओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया

कतरास: वेस्ट मोदीडीह कोलियरी में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के पदाधिकारी छोटू सिंह के अध्यक्षता में मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को लेकर परियोजना पदाधिकारी संजय चौधरी एवं एजीएम साहब से वार्ता के लिए मुख्य अतिथि बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह उपस्थित हुए। श्री सिंह का स्वागत एजेंट साहब ने बुके देकर किया। मजदूरों के विभिन्न समस्याओं को लेकर बी सी सी एल अधिकारीयों से वार्ता हुई जिसमें सभी मांगों पर सत्यात्मक विचार करके समस्या का समाधान करने पर सहमति बनी। मौके पर यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts